छतरपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बकरी का पैर तोड़ने का मामला पुलिस तक पहुंचा, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित अपनी घायल बकरी को लेकर SP ऑफिस पहुंच गया।,पीड़ित का नाम दुबियालाल पटेल बताया जा रहा है जो ग्राम गौरा का रहने वाला है और सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी बकरी पड़ोस में खड़ी गाड़ी पर चढ़ गई थी, इस बात से नाराज होकर देवकीनंदन पटेल ने लाठी से मारकर बकरी का पैर तोड़ दिया।,जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अभद्रता भी की। पीड़ित रात में ही सिविल लाइन थाने में शिकायत लेकर पहुंचा था, लेकिन वहां FIR दर्ज नहीं की गई।,परेशान होकर पीड़ित आज अपनी घायल बकरी को लेकर सीधे एस पी दफ्तर पहुंच गया और न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित का कहना है कि एसपी ऑफिस में अधिकारियों ने उसे आश्वासन दिया है कि टीआई को निर्देश दिया गया है, बकरी का मेडिकल कराया जाएगा और डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर जुर्माना और कार्रवाई की जाएगी।


