प्रदेश में बड़े पैमाने पर मनरेगा के कार्य प्रारंभ 


प्रदेश में बड़े पैमाने पर मनरेगा के कार्य प्रारंभ 


7 लाख 24 हजार मजदूरों को दिया गया रोजगार 


भोपाल : बुधवार, अप्रैल 29, 2020, 22:47 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि प्रदेश के संक्रमण मुक्त क्षेत्रों में  बड़े पैमाने पर मनरेगा के कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं। आगामी श्रम दिवस एक मई तक इन कार्यों में लगे हुए मजदूरों की संख्या 10 लाख तक पहुँचने की संभावना है।

अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश में अभी तक 7 लाख 24 हजार 848 मजदूरों को मनरेगा में काम दिया गया है, जबकि पूरे भारत वर्ष में 77 लाख मजदूरों को आज की स्थिति में मनरेगा में काम दिया गया है। प्रदेश की 2 हजार 885 ग्राम पंचायतों में मनरेगा 57 हजार 363 कार्य प्रारंभ हो चुके हैं। 


पंकज मित्तल


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here