प्रदेश में 99 लाख हेक्टेयर से अधिक में हुई बुआई


प्रदेश में 99 लाख हेक्टेयर से अधिक में हुई बुआई


लगभग 68 प्रतिशत की बुआई हुई 


भोपाल : सोमवार, जुलाई 6, 2020, 20:24 IST

खरीफ फसलों की बुआई का कार्य प्रदेश में द्रुत गति से जारी है। प्रदेश में अब तक 99 लाख 19 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बुआई का कार्य पूर्ण हो चुका है। इस वर्ष 146 लाख 31 हजार क्षेत्र में बुआई के निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक लगभग 68 प्रतिशत की बुआई का कार्य पूर्ण हो चुका है।

प्रदेश में खरीफ फसलों में धान, दलहन और तिलहन की बुआई का कार्य किया जा रहा है। अब तक 13 लाख 25 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में मक्का, 8 लाख 12 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान, 85 हजार हेक्टेयर में ज्वार, एक लाख 48 हजार हेक्टेयर में बाजरा और 36 हजार हेक्टेयर में कोदो-कुटकी व अन्य खरीफ फसलों की बुआई हो चुकी है। दलहन में 11 लाख 42 हजार हेक्टेयर में उड़द, 2 लाख 65 हजार हेक्टेयर में तुअर, 91 हजार हेक्टेयर में मूँग, 10 हजार हेक्टेयर में कुलथी और अन्य दलहन की बुआई की गई है। अब तक 51 लाख 17 हजार हेक्टेयर में सोयाबीन, एक लाख 75 हजार हेक्टेयर में मूँगफली, एक लाख 19 हजार हेक्टेयर में तिल और 6 हजार हेक्टेयर में अन्य तिलहन फसलों की बुआई की गई है। इसी प्रकार 5 लाख 87 हजार हेक्टेयर में कपास की बुआई भी हो चुकी है।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here