प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत की जनता का सामूहिक संकल्प से परास्त होगा कोरोना


प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत की जनता का सामूहिक संकल्प से परास्त होगा कोरोना


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सपरिवार रात 9 बजे जलाए दीए 


भोपाल : रविवार, अप्रैल 5, 2020, 21:57 IST

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ जंग में आज पूरा देश एकजुट हुआ है। इस एकजुटता के संकल्प के रूप में सबने अपने-अपने घरों में दीए जलाए हैं तथा प्रकाश किया है। भारत की 130 करोड़ जनता का यह सामूहिक संकल्प कोरोना को परास्त करेगा। मानवता जीतेगी, इंसान जीतेगा। हम कोरोना के अंधकार को विश्वास के प्रकाश से पराजित करेंगे। ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय”।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आज 5 अप्रैल को रात के 9 बजे से 9 बजकर 9 मिनिट तक घर की सभी बत्तियां बंद कर दीए, मोमबत्ती, मोबाइल की फ्लेश लाइट आदि जलाने के आह्वान पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर सपरिवार दीए जलाए तथा संकल्प लिया कि हम सब प्रदेशवासी मिलकर कोरोना को जल्दी से जल्दी परास्त करेंगे। 


पंकज मित्तल


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here