प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर योजना में लापरवाही पर दो सीएमओ निलंबित


प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर योजना में लापरवाही पर दो सीएमओ निलंबित


 


भोपाल : शुक्रवार, जुलाई 31, 2020, 18:17 IST

आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर आत्म-निर्भर निधि (पीएम स्व-निधि) योजना में लापरवाही करने और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं करने पर दो मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निलंबित कर दिया। उल्लेखनीय है कि नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर आत्म-निर्भर निधि (पीएम स्व-निधि) योजना में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये थे।

जिला भिण्ड की नगर परिषद फूंफकला के प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा और सागर जिले की नगरपालिका परिषद गढ़ाकोटा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री मनीष कुमार परते को निलंबित किया गया है।


राजेश पाण्डेय


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here