प्रभारी कार्यपालन यंत्री को कारण बताओ सूचना पत्र जारी


प्रभारी कार्यपालन यंत्री को कारण बताओ सूचना पत्र जारी


 


भोपाल : मंगलवार, जनवरी 12, 2021, 20:30 IST

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने विभाग का प्रभार लेते ही सबलगढ़ मुरैना में नहर के क्षति ग्रस्त होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए मामले की अद्यतन रिपोर्ट मुरैना कलेक्टर से मांगी है।

मंत्री ने मुख्य अभियंता जल संसाधन को सख्त निर्देश देते हुए इस लापारवाही की जांच करने के भी निर्देश दिए हैं। इस सिलसिले में मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग ने सबलगढ़ मुरैना के प्रभारी कार्यपालन यंत्री श्रीवास्तव को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 15 दिन में जवाब देने के निर्देश दिए हैं।

कोटा बैराज राजस्थान से नहर में पानी छोड़ने के कारण मुरैना सबलगढ़ की नहर क्षतिग्रस्त हो गई थी जिससे खेतो में पानी भर गया था और आगे खेतों में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो रहा था। आज नहर की मरम्मत कर ली गई है और खेतों को पानी की सप्लाई भी शुरू हो गई है।

जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने प्रदेश की सभी नहरों की वर्तमान स्थिति और उनकी ऑडिट रिपोर्ट एक सप्ताह में प्रस्तुत करने को कहा है।


अरूण राठौर


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here