प्रवासी मजदूरों से CM ममता बनर्जी का अनुरोध- धैर्य रखें, हम कोशिश कर रहे – Corona virus lockdown 4 bengal cm mamata banerjee urged all migrant workers to some patience

  • ‘प्रवासियों को लेकर 16 ट्रेनें आईं, 105 और ट्रेनें बुक कराईं’
  • प्रवासी लोगों का ख्याल रखें अन्य राज्यः CM ममता बनर्जी

कोरोना संकट और लॉकडाउन के दौर में भी केंद्र सरकार के साथ तनातनी करने वाली बंगाल सरकार ने अन्य राज्यों में फंसे अपने प्रवासी मजदूरों से अनुरोध किया है कि वै धैर्य बनाए रखें. हम हरसंभव कोशिश कर रहे हैं. साथ ही अन्य राज्यों से भी कहा कि वे प्रवासी लोगों का ख्याल रखें.

प्रवासी मजदूरों की वापसी को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘मैं सभी प्रवासी श्रमिकों से थोड़ा धैर्य रखने का आग्रह करती हूं. हम हर संभव व्यवस्था कर रहे हैं.’ उन्होंने आगे कहा कि प्रवासियों को लाने के लिए हमने 105 ट्रेनें बुक कर रखी हैं जिसमें 16 ट्रेनें पहले ही राज्य में पहुंच चुकी हैं. हम जल्द ही 120 और ट्रेनों को चलवाने की व्यवस्था करेंगे.

करीब 3 लाख प्रवासी लौटेः ममता

ममता बनर्जी ने राज्य के प्रवासी श्रमिकों को आश्वस्त करते हुए कहा, ‘लगभग 2.5 से 3 लाख प्रवासी पहले ही बंगाल लौट चुके हैं. थोड़ा धैर्य रखें. इस समस्या का राजनीतिकरण ना करें. हम सभी को वापस लाना चाहते हैं, लेकिन 1 दिन में सभी को वापस नहीं ला सकते. हमारे पास एक योजना है. अगले 2-3 दिनों के भीतर हम 120 और ट्रेनों की मांग करेंगे.’

मुख्यमंत्री ने बताया कि बंगाल सरकार ने प्रवासी मजदूरों को लाने के लिए केंद्र से कुल 235 ट्रेनों की मांग की है. उन्होंने कहा, ‘मैं सभी राजनीतिक दलों से सहयोग करने का अनुरोध करती हूं. समस्या मत बढ़ाइए. हम एक प्रणाली के माध्यम से प्रवासियों को ला रहे हैं. प्रवासियों को लेकर पहले ही 16 ट्रेनें बंगाल पहुंच चुकी हैं.’

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

इसके साथ ही ममता बनर्जी ने अन्य राज्यों में फंसे प्रवासियों को लेकर राज्यों से आग्रह करते हुए कहा, ‘मैं अन्य राज्यों से भी अनुरोध करती हूं कि वे प्रवासी लोगों का ख्याल रखें. हमने अन्य राज्यों के प्रवासियों का अपने यहां ख्याल रखा है.’ उन्होंने यह भी कहा कि अन्य राज्यों को भी वहां फंसे प्रवासियों को भेजने की व्यवस्था करनी चाहिए.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लॉकडाउन 4 के पहले दिन राज्यों में कई तरह की ढील देने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि 21 मई के बाद कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य सभी जगहों पर बड़े स्टोर्स खोल दिए जाएंगे. इसके लिए बूथ और वार्ड स्तर पर कंटेनमेंट जोन चिन्हित किए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें— ममता बनर्जी का ऐलान, 21 मई के बाद बंगाल में खुलेंगे सभी बड़े स्टोर्स

मुख्यमंत्री ममता ने यह भी कहा कि 27 मई से ऑटो-रिक्शा की सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी. हालांकि एक ऑटो-रिक्शा में 2 लोगों के बैठने की अनुमति होगी.

राज्य में नाइट कर्फ्यू नहीं- ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल सरकार ने ऐलान किया कि केंद्र के दिशा-निर्देश के अनुसार 31 मई तक राज्य में लॉकडाउन रहेगा, लेकिन नाइट कर्फ्यू नहीं रहेगा. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीसी करते हुए कहा कि हम नहीं चाहते कि नाइट कर्फ्यू की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़े.

राहत पैकेज को लेकर केंद्र पर निशाना

ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की ओर से जारी राहत पैकेज पर निशाना साधते हुए कहा कि वास्तव में हमें महज 0.5 फीसदी ही मिलेगा.

इसे भी पढ़ें— मजदूरों को लेकर प्रियंका का वार- हमने बसें भेजीं तो इनकार किया, खुद भी नहीं किया इंतजाम

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर हमला बोलते हुए कहा कि आपने 4 दिनों तक प्रेस कॉन्फ्रेंस देखा लेकिन वास्तविकता यह है कि हमें सिर्फ 0.5 फीसदी ही मिलेगा. उन्होंने कहा कि अगर हम उनको फॉलो करते हैं, तो हम अपना संघीय ढांचा खो देंगे. इसलिए हमें खुद अपने स्तर पर फॉलो करना होगा.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here