प्रवासी युवा श्रमिकों को प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ा जायेगा


प्रवासी युवा श्रमिकों को प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ा जायेगा – श्रीमती सिंधिया


 


भोपाल : गुरूवार, जुलाई 16, 2020, 20:34 IST

तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा है कि कोरोना के चलते अन्य प्रदेशों से बड़ी संख्या में युवा श्रमिक वापस लौटे हैं। इन युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जायेगा। श्रीमती सिंधिया गुरुवार को विभागीय गतिविधियों की समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार संस्थानों के योग्य बनाने में हमारी अहम भूमिका रहेगी।

मंत्री श्रीमती सिंधिया ने अधोसंरचना, बजट, मेधावी छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना आदि की समीक्षा की। इस अवसर पर प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास श्रीमती करलिन खोंगवाल, आयुक्त तकनीकी शिक्षा श्री पी. नरहरि, संचालक कौशल विकास श्री एस. धनराजू उपस्थित थे।


बिन्दु सुनील


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here