प्रियंका चोपड़ा: स्किन और बालों का ख्याल रखने के लिए प्रियंका चोपड़ा भी आजमाती हैं ये घरेलू नुस्खे – priyanka chopra diy home remedies for skin care in hindi

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की ये Home Remedies (DIY) मॉनसून में स्किन प्रॉब्लम्स (skin care tips) की करेंगी छुट्टी स्किन से लेकर बालों (Hair care tips) और लिप्स (Lip care tips) का ख्याल रखने के लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत नहीं। सेलिब्रिटीज भी अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए सालों पुराने इन नुस्खों को अपनाते हैं

Edited By Sakshi Pandya | नवभारत टाइम्स | Updated:

NBT

मॉनसून में स्किन और हेयर दोनों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समय स्किन एलर्जी, स्किन इन्फेक्शन, बालों का झड़ना समेत कई परेशानियां बहुत बढ़ जाती हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) समय-समय पर अपनी पोस्ट के जरिए यह बताती रहती हैं कि वह भी आपकी और हमारी तरह घर की चीजों से बने (Home Remedies) फेस पैक, स्क्रब आदि पर ज्यादा भरोसा करती हैं। भारत में होममेड प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करना ही बेहतर माना जाता है। यह सही भी है क्योंकि इसमें किसी प्रकार के केमिकल नहीं होते और यह नेचुरल तरीके से समस्या का निदान करते हैं।

लिप स्क्रब रेसिपी (Lip scrub recipe): लगातार AC में रहने के कारण या किसी अन्य वजह से अगर आपके लिप्स ड्राई रहते हैं या फटे-फटे रहते हैं तो होममेड बाम इस समस्या से निदान दिला सकते हैं। कुछ समय पहले प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra)ने इसके लिए एक होममेड रेसिपी (Home remedies) बताते हुए कहा था,‘मैं अपने लिप्स का ध्यान रखने के लिए सी सॉल्ट लिप स्क्रब का इस्तेमाल करती हूं।’ इसे बनाने के लिए सी सॉल्ट में प्योर ग्लिसरीन और रोज वाटर मिला लें। इसे लिप्स पर धीरे-धीरे स्क्रब करें। थोड़ी देर में इसे साफ कर लें। इससे आपके लिप्स पिंक, स्मूद और उभरे हुए दिखेंगे।



स्कैल्प ट्रीटमेंट (Scalp treatment):
कई लोगों की स्कैल्प यानी कि खोपड़ी ड्राई होती है। इससे हेयर फॉल से लेकर डैंड्रफ की समस्या बनी रहती है। प्रियंका चोपड़ा इसके लिए हेयर मास्क का इस्तेमाल करती हैं। दही, शहद और अंडे को मिक्स करके इसे स्कैल्प पर 30 मिनट तक लगाए रखें और इसके बाद बालों को बेबी शैम्पू और गुनगुने पानी से धो लें। शहद स्कैल्प से जुड़ी कई समस्याओं को ठीक करता है। अंडे का सफेद भाग अतिरिक्त तेल निकालता है और स्कैल्प को मॉइस्चराइज रखता है।



NBT

उबटन बॉडी स्क्रब (Ubtan body scrub):प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) का पसंदीदा है उबटन। यह आज की नहीं बल्कि काफी पुरानी तरकीब है। बेसन में कुछ बूंद नींबू का रस मिला लें। इसमें थोड़ा दही भी डाल लें। इसमें चंदन पाउडर, हल्दी और थोड़ा-सा दूध डालकर इसका पेस्ट बना लें। इसे चेहरे या पूरी बॉडी पर लगा लें और सूखने दें। इसके बाद इसे धीरे-धीरे स्क्रब की तरह निकाल लें। इससे डेड सेल्स निकलने के साथ-साथ स्किन में ग्लो आता है और रंगत में निखार भी आता है। स्किन इन्फेक्शन की समस्या से भी आराम मिलता है। प्रियंका चोपड़ा की ये DIY Home Remedies लॉकडाउन में आपकी स्किन, हेयर, बॉडी के लिए बिलकुल परफेक्ट है।

गोरेपन से लेकर पिंपल फ्री स्किन पाने के लिए ऐसे लगाएं चंदनगोरेपन से लेकर पिंपल फ्री स्किन पाने के लिए ऐसे लगाएं चंदन

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here