प्लास्टिक में थूक घरों में फेंकने वाली महिलाएं गिरफ्तार, पुलिस बोली- कोरोना केस नहीं – Kota 5 women spitting arrested rajasthan police corona virus

  • पुलिस ने पांच महिलाओं को किया गिरफ्तार
  • भीख नहीं मिलने पर थूक कर घर में फेंका

राजस्थान के कोटा में पुलिस ने 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया है. कोटा पुलिस ने कहा है कि ये महिलाएं प्लास्टिक में थूक कर घरों में फेंक रही थीं. हालांकि पुलिस का कहना है ये मामला कोरोना वायरस संक्रमण फैलाने से नहीं जुड़ा है.

कोटा के गुमानपुरा के सर्किल इंस्पेक्टर मनोज सिकरवार ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि सीसीटीवी कैमरे में कुछ ऐसी महिलाएं दिखीं जो प्लास्टिक की थैलियों में थूक कर उसे घरों में फेंक रही थीं.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

ये घटना वल्लभवाड़ी इलाके का है. उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए राज्य में अभी सार्वजनिक रूप से थूकने पर बैन लगा हुआ है. उन्होंने कहा कि पूरे इलाके को सैनिटाइज किया गया है. कोटा के एसपी गौरव यादव ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन महिलाओं की तलाश की गई और उन्हें गिरफ्तार किया.

कोरोना संक्रमण से नहीं जुड़ा है मामला

जांच और पूछताछ में ये पाया गया कि ये घटना कोरोना वायरस के संक्रमण से नहीं जुड़ी है. उन्होंने कहा कि ये महिलाएं इलाके में भीख मांगने के लिए गई थीं, लेकिन जब उन्हें किसी ने भीख नहीं दिया तो उन्होंने प्लास्टिक में थूक कर घरों में फेंक दिया.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें

राजस्थान में सोमवार को 93 मामले

कोटा में सोमवार को कोरोना पॉजिटिव 9 मामले पाए गए. इसके साथ ही यहां कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है. राजस्थान में सोमवार को कोरोना वायरस के 93 नए मामले सामने आए. इनमें सबसे ज्यादा मामले जोधपुर और जयपुर में मिले हैं. जोधपुर में सोमवार को कोरोना के 31 और जयपुर में 29 मामले सामने आए हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here