इस घटना का वीडियो छत्तीसगढ़ के आईएएस अधिकारी अवनीश सरन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है.
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वन विभाग का एक अधिकारी कोबरा सांप (Cobra Snake) को अपने हाथ से पानी पिलाते हुए दिखाई दे रहा है.
आईएएस अधिकारी ने शेयर किया वीडियो
इस घटना का वीडियो छत्तीसगढ़ के आईएएस अधिकारी अवनीश सरन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. हालांकि उन्होंने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए साफ लिखा है कि यह एक पुराना वीडियो है, जिसमें वन विभाग का अधिकारी एक प्यासे कोबरा को हाथ से पानी पिला रहा है.
Old video: Forest officer offering water to a thirsty cobra. Haven’t seen anything like this before.
VC: FB @ParveenKaswan pic.twitter.com/wlpzsxRJ9y— Awanish Sharan (@AwanishSharan) May 21, 2020
बोतल से पानी पी रहा है कोबरा
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में एक बोतल में भरे पानी को अधिकारी कोबरा के फन के पास ले जाता है. हालांकि पहले तो वह पानी को देखता और फिर पीने लगता है. मजेदार बात ये है कि थोड़ी ही देर में कोबरा पानी पीकर वापस जाने लगता है. यही नहीं, वीडियो में अधिकारी कोबरा के फन को भी पीछे से पकड़ा हुआ दिख रहा है, ताकि उसके मुंह तक पानी की बूंदें आराम से पहुंच सकें. इस समय लोग वन अधिकारी की ना सिर्फ प्रशंसा कर रहे हैं बल्कि हिम्मत को सलाम कर रहे हैं.
यह वीडियो करीब 2 मिनट है जिसमें वन अधिकारी कोबरा को बहुत सावधानी से उसे पानी पिलाते हुए दिख रहा है. जबकि यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर किया जा रहा है.
जहरीला सांप होता है कोबरा
कोबरा की गिनती दुनिया के सबसे जहरीले सापों में होती है और इसके नाम से लोगों में दहशत पैदा हो जाती है. यकीनन ऐसे में कोबरा सांप को पानी पिलाना ना सिर्फ दिलचस्प है बल्कि हैरान करने वाली बात भी है.
ये भी पढ़ें
मुंगेली के क्वारंटाइन सेंटर में बवाल, पुलिस ने 22 मजदूरों पर दर्ज किया FIR
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 22, 2020, 8:51 PM IST


