फरार बीजेपी नेता व जिला सहकारी बैंक के पूर्व चैयरमेन देवेंद्र पांडे पर इनाम घोषित

1 करोड़ रुपये के धान खरीदी में गड़बड़ी का मुख्य आरोपी है देवेंद्र पांडेय.

1 करोड़ रुपये के धान खरीदी में गड़बड़ी का मुख्य आरोपी है देवेंद्र पांडेय.

एक करोड़ रुपये की धान खरीदी में गड़बड़ी का मुख्य आरोपी है देवेंद्र पांडेय. पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने इस भाजपा नेता व जिला सहकारिता बैंक के पूर्व अध्यक्ष के बारे में सूचना देने वाले को 5 हजार रुपये इनाम देने का घोषणा की है.

  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 30, 2021, 8:15 PM IST

कोरबा. वर्ष 2012 में सोहागपुर धान खरीदी केंद्र (Bought paddy Center) में 1 करोड़ रुपये की धान खरीदी की गड़बड़ी मामले में फरार मुख्य आरोपी (main accused) देवेंद्र पांडेय ( Devendra Pandey) के नाम कोरबा पुलिस ने इनाम की घोषणा की है. पुलिस अधीक्षक (Police Superintendent) अभिषेक मीणा (Abhishek Meena) ने भाजपा नेता व जिला सहकारिता बैंक के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय के बारे में जानकारी देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपये बतौर इनाम देने का घोषणा की है.

कोरबा पुलिस का कहना है कि उसने आरोपी की खूब तलाश की है, कोई जानकारी नहीं मिलने पर यह इनाम घोषित किया गया है. कोरबा पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से फरार है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी देवेंद्र पांडे पर वर्ष 2012 में सोहागपुर सोसायटी में धान खरीदी में 1 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है. इस मामले की रिपोर्ट उरगा थाने में दर्ज की गई है. लेकिन वारदात के बाद से आरोपी फरार है. आरोपी के बारे में पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिली. यह देखते पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने आरोपी के बारे में जानकारी देने या पकड़वाने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध उरगा थाने में जुर्म दर्ज है. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती, कोरबा का रहनेवाला देवेंद्र पांडेय पिछले 8 सालों से फरार है. इसके खिलाफ पुलिस के अलावा आर्थिक अपराध अन्वेषण में भी रिपोर्ट दर्ज है. बताया जाता है कि सोहागपुर सोसायटी में 1 करोड़ रुपये की धान खरीदी में की गई गड़बड़ी में मुख्य भूमिका देवेंद्र पांडेय की है. इस मामले के सहआरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है.







Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here