फर्जी नक्सली बनकर लूट और फिरौती वसूलने वाले सात शातिर बदमाश गिरफ्तार | kanker – News in Hindi

पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गये फारौती मांगने के आरोपी.

छत्तीसगढ़ पुलिस (Chhattisgarh Police) ने फर्जी नक्सली (Naxali) बनकर व्यापारियों से फिरौती वसूलने वाले सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी व्यापारी से 5-5 लाख (5 Lakhs) रुपये और 1-1 बोरी चावल मांग रहे थे.

  • News18Hindi

  • Last Updated:
    September 6, 2020, 3:09 PM IST

कांकेर. पखांजुर पुलिस को मछली व्यापारियों से फर्जी नक्सली बनकर फिरौती की रकम मांगने के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 24 घंटे क अंदर 2 नाबालिग, एक महिला सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये सभी आरोपी पिव्ही गांव में मछली पालन करने वाले दो व्यापारी से फर्जी नक्सली बनकर पत्र में 5-5 लाख रुपए और 1-1 बोरी चावल मांगा रहे थे. साथ ही दोनों ने व्यापारियों को फोन करके धमकी दी थी.

थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि घटना की मास्टर माइंड महिला वैजू ध्रुव ने अपने प्रेमी जोगेन बिस्वास के साथ मिलकर इस मामले की प्लानिंग की थी. बाकी सहयोगी सदस्यों को एकत्रित कर वारतदात को अंजाम दिया है. पहले तो पत्र के माध्यम से दोनों व्यापारी विद्युत मंडल और विशु अधिकारी से फिरौती मांगी गई, लेकिन इसके बाद दोनों व्यापारियों को फोन पर धमकी दी गई.

इस पर व्यापारियों ने मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरू की और मोबाइल नंबर ट्रेस कर सभी आरोपियों को लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार लिया है. इनके खिलाफ धारा 384,507,120 के तहत कार्रवाई की गई है. बता दें कि घटना की मास्टर माइंड वैजू ध्रुव नक्सली हिंसा में सन् 2010 में भुसकी मोड़ पर पुलिस पार्टी पर किये गए फायरिंग में भी शामिल थी. उस घटना में पुलिस आरक्षक बिष्णु लारिया शहीद हो गए थे. उस घटना में नक्सली वैजू ध्रुव नामक नाबालिग महिला नक्सली को बड़गांव थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था.

ये भी पढ़ें- Covid-19 Update: छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 1172 नए मामले आए सामने, 14 मरीजों की मौत




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here