फैक्ट चेक: मनोज तिवारी का पुराना वीडियो गलत दावे के साथ वायरल – Fact check manoj tiwari video viral dargah islam confession assembly elections

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर बीजेपी नेता मनोज तिवारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. दरगाह में जियारत करते हुए उनके इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि उन्होंने इस्लाम कबूल लिया है.

पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां  देखा जा सकता है.

यह है वायरल वीडियो का सच

वायरल हो रहा मनोज तिवारी का वीडियो करीब एक साल पुराना है. तिवारी जून 2018 में दिल्ली स्थित बाबा निजामुद्दीन औलिया की दरगाह में माथा टेकने और इफ्तार में हिस्सा लेने पहुंचे थे. यह वीडियो उसी समय का है.

कुछ समय पहले भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर अलग दावे के साथ वायरल हुआ था, उस समय भी आजतक ने इस वीडियो का सच सामने रखा था.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here