फ्रांस ने किया लॉकडाउन में ढील देने का ऐलान, 11 मई से खुलेंगी दुकानें और बाजार

पेरिस : फ्रांस लॉकडाउन को लेकर प्रतिबंधों को कम करने जा रहा है. फ्रांसीसी प्रधानमंत्री एडौर्ड फिलिप ने कहा है कि 11 मई को लॉकडाउन हटने पर भी घर से काम करना जारी रखें. फिलिप ने जोर देकर कहा कि फ्रांसीसी दुकानें, बाजार 11 मई को फिर से खुल सकते हैं, लेकिन रेस्तरां और बार नहीं खुलेंगे. इतना ही नहीं उन्‍होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन में फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा. 

फिलिप ने संसद को सूचित करते हुए कहा कि इस घरेलू कारावास ने महामारी की श्रृंखला को तोड़ने में मदद की और हजारों और मौतों को रोका है. फिर भी “हमें वायरस के साथ रहना सीखना होगा.”

प्रधानमंत्री एडौर्ड फिलिप ने कहा कि स्कूल धीरे-धीरे कक्षाएं फिर से शुरू करेंगे. हालांकि सितंबर से पहले फुटबॉल और रग्बी सहित अन्‍य फ्रेंच पेशेवर खेल लीग फिर से शुरू नहीं हो सकती हैं. इनके लिए सितंबर तक इंतजार करना होगा.

जॉन्स हॉपकिंस कोरोनवायरस वायरस संसाधन केन्द्र के लाइव ट्रैकर के अनुसार, यूरोप में 23, 293 मौतों और 1,66,036 संक्रमित मामलों के साथ फ्रांस भी इस वायरस से बुरी तरह प्रभावित हुआ. यह देश पिछले छह सप्ताह से लॉकडाउन पर है, यहां तक ​​कि अधिकारियों ने भी कहा है कि “लॉकडाउन सफल रहा और अब इसमें नियंत्रित ढील देनी चाहिए.” 

वायरस के संकट के बीच, फ्रांसीसी सार्वजनिक अस्पतालों ने कहा कि इस वायरस के रोगियों के इलाज में 652 से 980 मिलियन डॉलर का खर्च आया है.  फ्रांसीसी स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहले कहा था कि वह मरीजों के इलाज के लिए 377 मिलियन यूरो उपलब्ध कराएगा क्योंकि मरीजों के इलाज की लागत बढ़ती ही जा रही है.

अधिकारी भले ही प्रतिबंधों को आसान करने जा रहे हैं लेकिन देश ने सोमवार को अस्पतालों और नर्सिंग होम में COVID-19 से 437 नई मौतों की सूचना दी थी. स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि आईसीयू में कोरोनावायरस रोगियों की संख्या 74 की कमी आई वहीं अस्पताल में रोगियों की संख्या में 162 की कमी आई. 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here