फ्लाइट के लिए तैयार मुंबई एयरपोर्ट! यात्रियों के लिए जारी की गई गाइडलाइन – Mumbai airport says it is ready to start flight operations corona lockdown

  • मुंबई एयरपोर्ट ने कर ली हैं सभी सुरक्षा तैयारियां
  • अब हवाई सेवा के लिए तैयार हो चुका है एयरपोर्ट

चीन के वुहान शहर से पूरी दुनिया में फैले कोरोना वायरस ने भारत में भी काफी कहर बरपा रहा है. देश में वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा कर रखी है जोकि 3 मई तक लागू है. लेकिन फिर भी हर दिन नए मामले सामने आते जा रहे हैं. इस बीच मुंबई एयरपोर्ट ने घोषणा की है कि वह हवाई सेवा फिर से शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुका है.

मुंबई एयरपोर्ट ने शनिवार को अपना स्टेटमेंट जारी कर कहा है कि वह परिचालन शुरू करने के लिए तैयार है. इसके लिए जरूरी सभी सुरक्षा तैयारी कर ली गई हैं. छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई की तरफ से जारी संदेश में हवाई अड्डे से फ्लाइट पकड़ने वाले यात्रियों के लिए कुछ दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

जिसके मुताबिक एयरपोर्ट पर 1.5 मीटर की दूरी पर मार्किंग की गई है. एयरपोर्ट द्वारा कहा गया है कि यात्री अपनी पूरी यात्रा के दौरान इस दूरी/मार्किंग का ध्यान रखें. इसके अलावा यात्रियों को यह भी सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट पर काम कर रहे कर्मचारियों से कम से कम संपर्क बनाएं और ऑनलाइन चेक-इन का इस्तेमाल करें ताकि व्यर्थ के संपर्क से बचा जा सके.

एयरपोर्ट ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपने साथ फिलहाल कम से कम सामान लेकर ही यात्रा करें. इसके साथ ही कहा गया है कि एयरपोर्ट परिसर में जितना ज्यादा से ज्यादा हो सके कांटेक्ट-लेस लेनदेन का इस्तेमाल करें.

रेलवे की भी है अपनी तैयारी

बता दें कि लॉकडाउन के चलते ट्रेन, मेट्रो, फ्लाइट और सार्वजनिक परिवहन पूरी तरह से बंद हैं. इस बीच रेलवे ने लॉकडाउन के बाद कुछ स्पेशल ट्रेन चलाने के फॉर्मूले पर विचार कर रही है. सूत्रों के मुताबिक लॉकडाउन खत्म होने के बाद शुरुआत में कुछ स्पेशल पैसेंजर ट्रेनों को चलाने का प्रस्ताव है.

जानकारी के मुताबिक ये ट्रेनें ग्रीन जोन में चलाई जाएंगी और सिर्फ इमरजेंसी में ही लोगों को यात्रा करने की इजाजत होगी. हालांकि कंटेनमेंट जोन और हॉटस्पॉट इलाके में कोई यात्री ट्रेन नहीं चलाई जाएगी. इन स्पेशल ट्रेनों का किराया भी काफी ज्यादा रखा जाएगा, ताकि लोग सिर्फ इमरजेंसी में ही यात्रा करें.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

प्रस्ताव के मुताबिक शुरुआत में सिर्फ स्लीपर ट्रेनें ही चलाई जा सकती हैं. एसी कोच और जनरल कोच वाली ट्रेनें नहीं चलाई जाएंगी. इन ट्रेनों से मिडिल बर्थ को भी हटा दिया गया है. जिन लोगों का टिकट कंफर्म होगा, वो लोग ही यात्रा कर पाएंगे. टिकट कंफर्म नहीं होने पर यात्रा करने की इजाजत नहीं होगी. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाएगा.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here