फ्लाइट में सफर करने से पहले जानें नए नियम, एयरपोर्ट पर इन बातों का रखना होगा ध्यान, lockdown 4 update new rules for flight travel from raipur airport | raipur – News in Hindi

रायपुर एयरपोर्ट पर बदला चेक-इन सिस्टम, एयर ट्रैवल की प्लानिंग से पहले जानें नए नियम

एयरपोर्ट पर नियमों का करना होगा पालन.

रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के डायरेक्टर राकेश सहाय ने न्यूज 18 को बताया कि 100% वेब चेक-इन से ही यात्रियों को हवाई यात्रा करने की अनुमति होगी.

रायपुर. देश में 25 मई से घरेलू उड़ानें (Domestic Flights) शुरू हो रही हैं. यात्रियों को कड़ी शर्तों के साथ ही फ्लाइट में चढ़ने की अनुमति दी जाएगी. लॉकडाउन के बाद से देश में हवाई सेवाएं बंद हैं. घरेलू उड़ानें भी पिछले 25 मार्च से बंद कर दी गई थींं, लेकिन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 25 मई से घरेलू पुराने फिर से शुरू करने की घोषणा की है. साथ ही इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नई गाइडलाइन भी जारी की है. यात्रियों को इन तमाम नियमों को पालन करना होगा.

रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के डायरेक्टर राकेश सहाय ने न्यूज 18 को बताया कि जिस 100% वेब चेक-इन से ही यात्रियों को हवाई यात्रा करने की अनुमति होगी. एयरपोर्ट में बोर्डिंग पास कई लोगों के हाथों से होते हुए गुजरता है, इसलिए यात्रियों का ई-बोर्डिंग पास ही मान्य होगा. एयरपोर्ट में बोर्डिंग पास की अलग से कोई सुविधा नहीं दी जाएगी.

कुछ ऐसा होगा नया नियम
राकेश सहाय ने बताया कि ग्रीन स्टेटस वाले आरोग्य सेतु एप होगा तभी एयरपोर्ट में एंट्री दी जाएगी. अगर यह रेड होता है, तब सीधे स्वास्थ विभाग को इसकी सूचना दी जाएगी. उन्होंने बताया कि यात्रियों को डिपार्चर से 2 घंटे पहले एयरपोर्ट में पहुंचना होगा. साथ ही 4 घंटे से पहले एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को भी टर्मिनल के भीतर एंट्री नहीं दी जाएगी. इसलिए समय का ध्यान रखना यात्रियों के लिए बेहद जरूरी होगा.राकेश सहाय ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान ही पूरे एयरपोर्ट को सैनिटाइज किया जा चुका है. इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मौजूदगी में मार्किंग की गई है. मास्क पहनकर ही कोई भी यात्री एयरपोर्ट में एंट्री ले सकेगा. सहाय का कहना है कि अभी एयरलाइंस कंपनियों द्वारा रायपुर से चलने वाली फ्लाइट का शेड्यूल नहीं भेजा गया है, जिसका इंतजार किया जा रहा है. फ्लाइट शेड्यूल आने पर ही फ्लाइट की विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: 

COVID-19: छत्तीसगढ़ में फूटा ‘कोरोना बम’, मिले 11 नए मरीज मिले, बस्तर में आया पहला केस 

COVID-19: रिटायरमेंट तक एक दिन की सैलरी डोनेट करेंगी मुंगेली की डिप्टी कलेक्टर

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 22, 2020, 6:18 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here