बंगाल सरकार ने श्रमिकों के लिए महाराष्ट्र को दी 18 ट्रेनों की मंजूरी – Kolkata government of west bengal has already approved 18 trains from maharashtra

  • 105 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलवाने का फैसला
  • ट्रेन से लाने का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी

पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से महाराष्ट्र के लिए 18 ट्रेनों को मंजूरी दी जा चुकी है. राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने ट्रेनों के प्रस्थान और आगमन के विवरण की पुष्टि की है. दिलचस्प बात ये है कि सूची में पहली ट्रेन महाराष्ट्र के लिए है. अब तक देश के विभिन्न हिस्सों से राज्य सरकार द्वारा 105 ट्रेनों को मंजूरी दी गई है.

वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि देश में फंसे प्रवासी मजदूरों को ट्रेन से लाने का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी. ममता बनर्जी ने कहा कि किराये को लेकर मजदूरों से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा. बंगाल सरकार ने इस बाबत रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को पत्र भी लिखा है.

रेलवे बोर्ड चेयरमैन विनोद कुमार यादव को लिखे पत्र में पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा कि रेलवे अधिकारी पश्चिम बंगाल आने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेनों पर चढ़ने वाले मजदूरों से कोई चार्ज नहीं लिया जाए.

महाराष्ट्र के मंत्री बोले- प्रवासी मजदूरों की वापसी के लिए हर दिन 800 ट्रेन चलाने की जरूरत

बता दें पश्चिम बंगाल के जो मजदूर देश के अलग-अलग हिस्से में फंसे हुए हैं. इन्हें वापस लाने के लिए लिए राज्य सरकार की ओर से 105 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलवाने का फैसला लिया गया है.

हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल सरकार को चिट्ठी लिखकर कहा था कि दूसरे राज्य में मौजूद बंगाल के मजदूर अपने राज्य आना चाहते हैं, लेकिन राज्य सरकार तत्परता नहीं दिखा रही है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here