बड़ी बात: इस महीने से स्कूल-कॉलेज में शुरू हो जाएगा एडमिशन प्रोसेस school college will open in july in chhattisgarh | raipur – News in Hindi

बड़ी बात: इस महीने से स्कूल-कॉलेज में शुरू हो जाएगा एडमिशन प्रोसेस

राज्य में स्कूल कॉलेज खोलने का फैसला ले लिया गया है.

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने स्कूल-कॉलेज खोलने के मामले में राज्यों से सलाह लेनी शुरू कर दी है. पूरे देश में 24 मार्च से शुरू हुए लॉकडाउन की तारीख से ही स्कूल-कॉलेज बंद हैं.

नई दिल्ली. पूरे देश में कोरोना महामारी (coronavirus pandemic) के चलते स्कूल-कॉलेज बंद हैं. ऐसे में ऑनलाइन पढ़ाई हो रही है. लेकिन अब कई राज्य सुरक्षा उपायों के साथ स्कूलों को खोलने और स्कूल कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया को भी शुरू करने में लगे हुए हैं. इसी कड़ी में छत्तीगढ़ में भी जुलाई से स्कूल कॉलेज खोलने की तैयारी हो रही है. राज्य के कृषि मंत्री रवींद्र चौबे ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी.

MHRD ने भी राज्यों से की है सलाह
उन्होंने कहा, यह फैसला लिया गया है कि छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया जुलाई 2020 से शुरू की जाएगी. आगे के प्रोसेस के बारे में फैसला कोविड-19 की स्थितियों को देखते हुए लिया जाएगा. हम सेंटर की गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए आगे का फैसला लेंगे. बता दें कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने स्कूल-कॉलेज खोलने के मामले में राज्यों से सलाह लेनी शुरू कर दी है. पूरे देश में 24 मार्च से शुरू हुए लॉकडाउन की तारीख से ही स्कूल-कॉलेज बंद हैं.

मुख्यमंत्री ने की मीटिंगमंत्री ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बारे में कैबिनेट मंत्रियों के साथ मीटिंग की थी ताकि कोविड-19 के कारण उत्पन्न परिस्थितियों से आगे का रास्ता निकाला जा सके. उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति बिना मास्क पहने पाया जाएगा तो उसके ऊपर 100 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. उन्होंने आगे यह भी कहा कि 3 लाख से ज्यादा माइग्रेंट लेबर राज्य में वापस आ चुके हैं उनमें से अधिकतर ने 28 दिन का क्वारंटाइन पीरियड कंप्लीट कर लिया है.


First published: June 13, 2020, 10:19 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here