नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई है. (Demo PIc)
जिला प्रशासन के नए आदेश के मुताबिक अब अनुमति प्राप्त तमाम दुकानें शाम 5:00 बजे तक खुलेंगी, जबकि पहले दूध काउंटरों को छोड़कर अन्य दुकानें खुलने की अधिकतम समय सीमा दोपहर 3:00 बजे तक थी.
रायपुर. लॉकडाउन 3.0 (Lockdown 3.0) धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है. 17 मई को लॉकडाउन का तीसरे फेज खत्म हो जाएगा. पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने लॉकडाउन 04 की भी घोषणा कर दी है. हालांकि पीएम ने स्पष्ट किया है कि अगले लॉकडाउन का स्वरूप कुछ अलग होगा. अब अगला लॉकडाउन किस नए रंग-रूप में होगा इस बात का इंतजार तब तक जब तक कोई अधिकारिक घोषणा ना हो जाए. इस बीच राजधानी रायपुर (Raipur) के बाजारों में बढ़ती भीड़ को कम करने सोशल डिस्टेंसिंग का और कड़ाई से पालन कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन रायपुर ने अनुमति प्राप्त दुकानों को खोलने के समय में व्यापक परिवर्तन किया है. जिला प्रशासन के नए आदेश के मुताबिक अब अनुमति प्राप्त तमाम दुकानें शाम 5:00 बजे तक खुलेंगी, जबकि पहले दूध काउंटरों को छोड़कर अन्य दुकानें खुलने की अधिकतम समय सीमा दोपहर 3:00 बजे तक थी. प्रशासन के इस नए आदेश से उम्मीद है कि बाजारों के भीड़ पर कुछ नियंत्रण हो सकेगा.
आज से ही लागू होगा नया आदेश
सर्राफा सहित कई दुकानें खोलने की मांग तेज
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 14, 2020, 8:58 AM IST


