बदनावर में नये उत्साह के साथ विकास कार्यों को गति देंगे : मंत्री श्री दत्तीगाँव


बदनावर में नये उत्साह के साथ विकास कार्यों को गति देंगे : मंत्री श्री दत्तीगाँव


दौरे के दौरान लसूडिया व गरड़ावद को कुल 4 कार्यों की सौगात 


भोपाल : शनिवार, दिसम्बर 19, 2020, 20:08 IST

औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगाँव ने कहा कि क्षेत्र में हमने विकास के बहुत सारे कार्य किये हैं आगे आने वाले दिनों में विधानसभा क्षेत्र में और तेजी से कार्य कराये जायेंगे। उन्होंने कहा कि बदनावर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिये कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगें। मंत्री श्री दत्तीगाँव ने शनिवार को बदनावर विधानसभा क्षेत्र के कलसाड़ा, मलगाँव, लसूड़िया, उमरिया, कालूखेड़ी, लबरावदा, गरड़ावद गाँवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम लसूड़िया व गरड़ावद में कुल चार कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन भी किया।

मंत्री श्री दत्तीगाँव ने कहा कि जनता ने हमारी सेवा भावना को देखते हुए दोबारा से विधायक बनाकर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने तथा सेवा करने का जो मौका दिया है, हम भी क्षेत्र की जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उद्योग-धंधों की स्थापना के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। इससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी, वहीं युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के चहुँमुखी विकास के लिये सभी क्षेत्रों में विकास के कार्यों को गति देंगे।

दौरे के दौरान मंत्री श्री दत्तीगाँव ने विधानसभा क्षेत्र बदनावर की ग्राम पंचायत लसूड़िया में दो कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें मनरेगा योजना से 8.44 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुलिया सहित खेत सड़क तथा 14वें वित्त आयोग से स्वीकृत सीसी रोड निर्माण कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इसके अलावा ग्राम पंचायत गरड़ावद में 15वें वित्त आयोग व मनरेगा अन्तर्गत 7 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि-पूजन तथा 14वें वित्त आयोग अन्तर्गत 4 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण भी किया।


श्रवण कुमार सिंह


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here