बलौदाबाजार: बिना सूचना दिए ड्यूटी से गायब था नान प्रबंधन, सरकार ने किया सस्पेंड | raipur – News in Hindi

बलौदाबाजार: बिना सूचना दिए ड्यूटी से गायब था नान प्रबंधक, सरकार ने किया सस्पेंड

सरकार ने अधिकारी को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया है. (सांकेतिक तस्वीर)

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) सरकार ने कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण के रोकथान के दौरान लापरवाही (Irresponsible) बरतने वाले एक अधिकारी को निलंबित (Suspend) कर दिया है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) सरकार ने कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण के रोकथान के दौरान लापरवाही (Irresponsible) बरतने वाले एक अधिकारी को निलंबित (Suspend) कर दिया है. दरअसल, काम में लापरवाही बरतने के मामले में कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने बलौदाबाजार (Balodabazar) नान के जिला प्रबंधक को सस्पेंड कर दिया है. अधिकारी बिना सूचना दिए गायब था. अधिकारी के इस रवैये को सरकार ने गैर जिम्मेदाराना माना है और बालौदाबाजार जिले के नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक संजय तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

अधिकारी पर लगा लापरवाही का आरोप

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोरोना महामारी के प्रबंधन के चलते सार्वजनिक वितरण प्रणाली को आवश्यक सेवा घोषित किया गया है. साथ ही राज्य में एस्मा लागू किया गया है. इस बीच नान अधिकारी संजय तिवारी बिना अवकाश स्वीकृति के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित थे. खाद्यान्न भण्डारण से संबंधित अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करने के कारण सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाइज कार्पोरेशन लिमिटेड नवा रायपुर द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है. निलंबन अवधि में अधिकारी को रायपुर जिला मुख्यालय कार्यालय में रिपोर्ट करने कहा गया है.

ये भी पढ़ें: COVID-19: पीएम केयर फंड में 25 करोड़ देगी BJP, कार्यकर्ताओं से ऐसे मदद करने की अपील 

इस बार April Fool पर भूल कर भी नहीं करना ऐसी गलती, हो सकती है सख्त कार्रवाई

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 1, 2020, 1:17 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here