रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक (Murder) की हत्या कर दी गई. हत्या मृतक की बहन के प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर की है. मामला खरसिया के गोड़पार गांव का बताया जा रहा है. यहां रहने वाला डेविड राठिया (27) होली की रात शराब के नशे में घर पहुंचा था. इसी दौरान डेविड (Devid Rathiya) ने देखा की उसकी बहन अपने प्रेमी से केवल राठिया( 26) (Kewal Rathiya) से बात कर रही थी. डेविड को बहन के प्रेम प्रसंग के बारे में पहले से ही जानकारी थी.
बहन को प्रेमी के साथ बात करते देख डेविड आग बबूला हो गया और प्रेमी से झगड़ा करने उसके खम्हार गांव पहुंच गया. यहां पहुंचकर डेविड ने केवल से झगड़ा शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि झगड़े के समय केवल भी शराब के नशे में था. पहले दोनों के बीच बातों से झगड़ा होता रहा, इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हो गई. केवल के साथ उसका भाई कमलेश्वर और 5 अन्य साथी भी मौजूद थे. केवल ने विवाद के दौरान ही ब्लेड निकाला और डेविड के सीने में मार दिया. बस इतने में वहां मौजूद केवल के साथ भी डेविड पर टूट पड़े और ब्लेड से उसके सीने पर एक के बाद कई वार किए. इस हमले में डेविड की मौत हो गई.
आरोपियों को तलाशने में जुटी पुलिस
मामले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं मामल मामले के अगले दिन शनिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी केवल राठिया, उसके भाई कमलेश्वर और उसके 5 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मामले में कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी ने अपना जुर्म कबूल लिया है.
आपके शहर से (रायगढ़)
यूपी विधानसभा चुनाव 2022, ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट सबसे पहले News18 India पर। आज की ताजा खबरें, विश्लेषण, पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की खबरें पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी पर |
Tags: Chhattisgarh news, Raigarh news
Source link












