टावर से गिरने के कारण नाबालिग की मौत हो गई.
छ्त्तीसगढ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में घरवालों के बाइक नहीं दिलाने पर 16 साल का एक नाबालिग शराब के नशे में हाईटेंशन तार पर चढ़ गया.
घटना आज शाम 7 बजे की है, जिस वक्त नाबालिग शराब के नशे में यह ड्रामा कर रहा था उसवक्त सैकड़ो लोगो की भीड़ वहां जुट गई. इसी दौरान वहां नाबालिग के घरवाले भी पहुंच गए. लोगो ने पुलिस को भी इसकी सूचना दी. परिजनों के साथ पुलिस भी युवक को काफी देर तक समझाती रही, लेकिन नाबालिग नौटंकी करता रहा और यह नौटंकी उसकी जान पर बन आई. इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है.
लगा जोरदार करेंटहाईटेंशन तार की चपेट में आने से नाबालिग को जोरदार करेंट लगा और युवक पोल पर 100 फिट की ऊंचाई से सीधे जमीन पर आ गिरा. बताया जा रहा है कि युवक बेहद ही गरीब परिवार से है और मां के बाइक दिलाने में असमर्थता जताने पर उसने यह ड्रामा किया जो उसकी जानपर बन आई. युवक की अस्पताल में मौत हो गई. घटना के बाद से घर में शोक का माहौल है.
(न्यूज 18 इंडिया के लिए आदित्य राय की रिपोर्ट.)

