बाइक में पेट्रोल डालते समय अचानक लगी आग, मचा हड़कंप, देखें- Viral Video | bemetara – News in Hindi

बाइक में पेट्रोल डालते समय अचानक लगी आग, मचा हड़कंप, देखें- Viral Video

पेट्रोल डालते समय बाइक में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई.

पेट्रोल पंप (Petrol Pump) में एक बाइक (Bike) की टंकी में पेट्रोल डालते समय अचानक आग लगने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

बेमेतरा. पेट्रोल पंप (Petrol Pump) में एक बाइक (Bike) की टंकी में पेट्रोल डालते समय अचानक आग लगने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि मोबाइल फोन की घंटी बजने पर एक शख्स कॉल रिसीव करता है, इसी दौरान एकाएक आग लग गई. हालांकि वायरल वीडियो (Viral Video) में आग तो दिखाई दे रही है, लेकिन कोई मोबाइल फोन पर कॉल रिसीव करता नजर नहीं आ रहा है. बताया जा रहा है कि वीडियो छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के नवागढ़ के जायसवाल पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है.

नवागढ़ में उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया जब बाइक में पेट्रोल डालने के दौरान बाइक के टैंक में अचानक आग लग गई. बाइक में आग लगने की पूरी तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. घटना बीते 24 जुलाई की बताई जा रही है. तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पेट्रोल डालने के दौरान बाइक के टैंक में अचानक आग पकड़ लेती है. गनीमत ये रही कि पंप कर्मचारी और बाइक सवार शख्स दोनों ने मौके पर खुद को आग की चपेट में आने से बचा लिया.
देखें वीडियो

विशेष सतर्कता की जरूरत
पेट्रोल पंप में आग का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. वीडियो को सोशल मीडिया में शेयर करने के साथ ही लोगों को सतर्क रहने भी कहा जा रहा है. पेट्रोल पंप पर मोबाइल फोन का उपयोग प्रतिबंधित रहता है. बावजूद इसके कई लोग वहां इसका उपयोग करते हैं. वायरल वीडियो को शेयर कर लोग पेट्रोल पंप में मोबाइल फोन का उपयोग न करने की अपील सोशल मीडिया पर कर रहे हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here