बाघा बार्डर से 15 नागरिकों को मध्यप्रदेश लाया गया


बाघा बार्डर से 15 नागरिकों को मध्यप्रदेश लाया गया


 


भोपाल : शनिवार, जून 27, 2020, 19:41 IST

कोरोना संक्रमण के कारण पाकिस्तान में फँसे मध्यप्रदेश के 15 नागरिकों को बाघा बार्डर वाहन भेजकर वापस लाया गया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को जैसे ही इस संबंध में जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत बाघा बार्डर से उन्हें वापस लाने के लिये जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिये थे।

अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी स्टेट कंट्रोल-रूम श्री आई.सी.पी. केशरी ने जानकारी दी है कि वापस लाये गये 9 नागरिकों में इंदौर की राधा कुमारी, सुनील ठाकुर, कवि कुमार, शोभावंती, प्रीति गवलानी, नंदलाल पृथयानी, सरला माधवानी, गीता चंदनानी और अनिल कुमार वासानी हैं।

इसी तरह भोपाल के 6 नागरिकों में रुक्मणि, इस्लाउद्दीन, शाजिया एरम, अलफेजुद्दीन, इंशराह काजी और मोहम्मद आरेजुद्दीन शामिल हैं।


राजेश पाण्डेय 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here