बालक वंश ने कोरोना पीड़ितों के लिये दिये गुल्लक के पैसे

कहानी सच्ची है


बालक वंश ने कोरोना पीड़ितों के लिये दिये गुल्लक के पैसे


 


भोपाल : सोमवार, अप्रैल 27, 2020, 14:29 IST

ग्वालियर शहर के दाना औली में फैनी के व्यापारी दिनेश खण्डेलवाल के बेटे वंश ने जब देखा कि उसके पिता रोज भोजन के कई पैंकेट बनवाकर जरूरतमंदों को बाँट रहे हैं, तो उसने अपनी गुल्लक में इकट्ठा किये 1210 रूपये कलेक्टर ऑफिस जाकर प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करवा दिये। वंश ने अपर कलेक्टर श्री किशार कन्याल को अपनी बचत के पैसे सौंपते हुए कहा कि कोरोना पीड़ितों की मदद में इसे खर्च किया जाए।

उम्र में छोटे और विचारों में काफी बड़े बालक वंश का देश के प्रति यह समर्पण देखकर कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित लोगों ने वंश की सराहना की।


मुकेश मोदी/मधु सोलापुरकर

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here