बालोद: ऐसे बढ़ाई जाएगी क्वारंटाइन सेंटर में मजदूरों की इम्यूनिटी, कलेक्टर ने भी किया था ट्वीट, migrant workers in quarantine center will be given special kadha made by Kerala Ayurveda | raipur – News in Hindi

बालोद: ऐसे बढ़ाई जाएगी क्वारंटाइन सेंटर में मजदूरों की इम्यूनिटी, कलेक्टर ने भी किया था ट्वीट

बताया जा रहा है कि केरल में इसका इस्तेमाल किया गया था. (Demo Pic)

बताया जा रहा इस आयुर्वेदिक काढ़े का प्रयोग भारत में पहले केरल में किया गया था जिसके बाद अब छत्तीसगढ़ के बालोद में किया जा रहा है. माना जा रहा है कि इम्यूनिटी बढ़ाने में ये काढ़ा मददगार हो सकता है.

बालोद. कोविड-19 (COVID-19) कोरोना महामारी को लेकर आयुष मंत्रालय और राज्य स्वास्थ विभाग के निर्देश के बाद बालोद जिले के आयुर्वेदिक विभाग (Ayurvedic Department) के आयुष संस्था द्वारा रोग  प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की कवायद की जा रही है. अब जिले के 57 क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूरों को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया जा रहा है. इतना ही नहीं जिला अस्पताल में सेवा दे रहे तमाम  स्टाफ और संजीवनी स्टाफ को भी काढ़ा पिलाया जा रहा है. बताया जा रहा इस आयुर्वेदिक काढ़े का प्रयोग भारत में पहले केरल में किया गया था जिसके बाद अब छत्तीसगढ़ के बालोद में किया जा रहा है. माना जा रहा है कि इम्यूनिटी बढ़ाने में ये काढ़ा मददगार हो सकता है.

डॉक्टरों की कही ये बात

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. ज्योति गजभिये की मानें तो बालोद जिले के 45 आयुर्वेदिक अस्पतालों में इस कार्य का प्रयोग करवाया जा रहा है. पास के सभी क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूरों को रोजाना सुबह यह काढ़ा पिलाया जाता है ताकि किसी भी प्रकार की बीमारी चाहे सर्दी, खासी, बुखार हो उसके लिए यह रोग प्रतिरोधक का कार्य करेगा. इसका प्रयोग जिला अस्पताल में कार्य कर रहे अस्पताल स्टाफ के साथ संजीवनी स्टाफ पर भी किया जा रहा है. काढ़े में मुलेठी, गिलोय, सोंठ जैसी चीजों का प्रयोग कर बनाया जा रहा है.

मामले में कमरौद गांव में पदस्थ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र स्वर्णकार के मुताबिक काढ़ा के सेवन से इंसान के अंदर रहने वाले बैक्टेरिया खत्म करता है. इस कोरोना महामारी के वक्त यह काढ़ा काफी हद तक सार्थक साबित हो सकता है. जहां रोजाना बालोद जिले के तमाम क्वारंटाइन सेंटर के प्रवासी मजदूरों के साथ साथ सभी हॉस्पिटल स्टाफ को भी काढ़ा पिलाया जा रहा है. जिले के आयुर्वेद विभाग द्वारा किए जा रहे इस कार्य को लेकर बालोद में पदस्थ रही तत्कालीन कलेक्टर रानू साहू ने भी ट्वीट कर बताए कि केरल राज्य की तर्ज पर बालोद जिले के क्वारंटाइन सेंटरों में आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: 

पूर्व सीएम अजीत जोगी को लगाया गया ‘रेयर’ इंजेक्शन, ट्रीटमेंट को लेकर डॉक्टरों ने कहा…. 

COVID-19: कोरोना ने बिगाड़े रिश्ते, पहली बार सुकमा के इस गांव ने सील किया अपना बॉर्डर 

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 29, 2020, 1:11 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here