बाल सुधार गृह में किशोर से अप्राकृतिक कृत्य, पीड़ित खुद है रेप का आरोपी Unnatural act of juvenile in child improvement home, victim himself is accused of rape | raipur – News in Hindi

बाल सुधार गृह में किशोर से अप्राकृतिक कृत्य, पीड़ित खुद है रेप का आरोपी

पुलिस मामले में जांच कर रही है.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) के माना स्थित बाल सुधार गृह में एक युवक से अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) के माना स्थित बाल सुधार गृह (juvenile child improvement home) में एक युवक से अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है. शिकायत के मुताबिक 5 युवकों ने एक अन्य युवक से अप्राकृतिक कृत्य किया है. पीड़ित युवक, जब किशोर था तब उसे रेप के आरोप में डेढ़ साल पहले सुधार गृह में लाया गया था, तब से उसे यहीं रखा गया है. माना स्थित सुधार गृह में सभी युवक लगभग डेढ़ साल से मारपीट सहित अन्य मामलों में बंद हैं. बाल सुधार गृह प्रबंधन ने मामले में पुलिस से लिखित शिकायत की है.

शिकायत के मुताबिक आरोपी युवकों द्वारा इस सुधार गृह में ही बंद एक अन्य युवक जो बलात्कार के आरोप में यहां लाया गया था, उसके साथ लगातार अभद्रता कर रहे थे. उसके कपड़े निकलवाकर उसके साथ बदतमीजी करते थे. इन युवकों ने उस लड़के के साथ सामूहिक रूप से अप्राकृतिक कृत्य किया है और किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी. बाल सुधार गृह प्रबंधन ने इस घटना की जानकारी माना थाने में दर्ज कराई है.

सकते में प्रबंधन
गौरतलब है कि बाल सुधार गृह में आपस में लड़ाई और मारपीट की घटनाएं सामने आती रहती हैं. लेकिन इस तरह अप्राकृतिक कृत्य की घटना सामने आने से प्रबंधन भी सकते में है. माना पुलिस थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे का कहना है कि पांच युवकों के द्वारा एक युवक से अप्राकृतिक कृत्य किया गया है. सभी आरोपी अब बालिग हैं. पीड़ित युवक भी बालिग है. मामले में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है और जांच की जा रही है. आरोपियों के खिलाफ धारा 377 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है. दूसरे मामलों में जब पीड़ित और आरोपियों को बाल सुधार गृह लाया गया था, तब वे किशोर थे.ये भी पढ़ें:

‘बेवफा’ माशूका से प्यार खूब चढ़ा परवान, लेकिन नहीं पहुंचाना चाहता था शादी तक अंजाम, फिर…

1 साल में 7 तूफानों ने मचाई ‘तबाही’, अब एमफान को लेकर छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 17, 2020, 1:30 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here