बावड़ियाकलां क्रॉसिंग पर रेलवे ओवर-ब्रिज लोकार्पित


बावड़ियाकलां क्रॉसिंग पर रेलवे ओवर-ब्रिज लोकार्पित


 


भोपाल : शुक्रवार, फरवरी 14, 2020, 18:33 IST

सामान्य प्रशासन और सहकारिता मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने बावड़ियाकलां लेवल क्रॉसिंग पर बहु-प्रतीक्षित रेलवे ओवर-ब्रिज का लोकार्पण किया। जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने समारोह की अध्यक्षता की। महापौर श्री आलोक शर्मा, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मनमोहन नागर भी समारोह में उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि 33 करोड़ की लागत से तैयार 820 मीटर लम्बे और 15 मीटर चौड़े इस रेलवे ओवर-ब्रिज के लोकार्पण से लगभग 2 लाख लोगों को बावड़ियाकलां रेलवे फाटक पर बार-बार लगने वाले जाम से निजात मिल सकेगी। इससे होशंगाबाद हाई-वे की कॉलोनियों के रहवासियों के अलावा मिसरोद, मण्डीदीप और होशंगाबाद से आने वाले वाहनों का निर्बाध आवागमन भी संभव हो सकेगा।


नीरज शर्मा


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here