बिना कोरोना जांच वाराणसी की गलियों में घूम रहे 450 से ज्यादा डिलीवरी ब्वॉय – Coronavirus lockdown varanasi 3 may delivery boy not corona tested

  • 461 होम डिलीवरी बॉयज के बनाए गए हैं पास
  • शहर में 4 दिनों से संपूर्ण लॉकडाउन लागू है

दिल्ली में डिलीवरी ब्वॉय के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रशासन सबक लेता नहीं दिखा रहा है. यही वजह है कि अलग-अलग सामानों की होम डिलीवरी के लिए लगाए गए 450 से ज्यादा डिलीवरी बॉयज की किसी तरह की कोरोना जांच नहीं कराई गई है, जो अब चिंता का विषय बन गई है. वहीं, अधिकारियों का कहना है कि वे आने वाले समय में जांच करा लेंगे.

शहर में पिछले कुछ दिनों से लगाए गए संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की भी दुकानों को प्रशासन ने बंद करा दिया है और होम डिलीवरी के जरिए ही सप्लाई कराई जा रही है. लेकिन हैरानी की बात ये है कि अलग-अलग दुकानों की ओर से लगाए गए 461 होम डिलीवरी बॉयज की अब तक किसी तरह की कोई कोरोना जांच कराई ही नहीं गई है.

एडीएम (आपूर्ति) नलिनीकांत सिंह ने बताया कि अभी डिलीवरी बॉयज की जांच की कोई व्यवस्था नहीं की गई है. लेकिन भविष्य में इनकी जांच कराई जाएगी. एडीएम ने आगे बताया कि होम डिलीवरी के पास बनाने में कोई दिक्कत नहीं है. पिछले 3 दिनों में 400 से ज्यादा पास बना दिए गए हैं.

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सप्लाई मित्र वेबसाइट को वाराणसी प्रशासन ने आगे बढ़ाया है. इस वेबसाइट पर 461 दुकानें अलग-अलग मोहल्लों के हिसाब से मिलेंगी. उनका लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक होम डिलीवरी के जरिए वस्तुओं को पहुंचाया जा सके.

एसडीएम के मुताबिक, पुराने सभी पास को निरस्त कर दिया गया था. अब पिछले 4 दिनों से एडीएम सप्लाई ऑफिस से फिर से पास को जारी करने की कवायद शुरू कर दी गई है. इसके तहत अलग-अलग उत्पादों के लगभग 461 डिलीवरी बॉयज के पास बनाए गए हैं.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

बता दें कि वाराणसी में पिछले 4 दिनों से संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया है क्योंकि कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी. शनिवार को जिले में एक कोरोना संक्रमित की मौत भी हो गई थी.

दारोगा ने उड़ाई थी लॉकडाउन की धज्जियां

हाल ही में वाराणसी में एक दारोगा लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ाते देखे गए थे. दारोगा हर्ष सिंह भदौरिया बीच सड़क पर ड्यूटी के दौरान बगैर मास्क और ग्लव्ज के सरकारी एके-47 लहराते हुए टिकटॉक वीडियो बना रहे थे. दारोगा का गैर जिम्मेदाराना वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं. अब टिकटॉक के दीवाने दारोगा पर कार्रवाई तय मानी जा रही है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here