बिलासपुर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज- Case filed against 16 people for violating lockdown in Bilaspur nodbk | raipur – News in Hindi

बिलासपुर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस महीने की आठ तारीख को राज्य के मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की थी. (सांकेतिक फोटो)

पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल (Superintendent of Police Prashant Aggarwal) ने आज यहां बताया कि रतनपुर में गुरुवार रात शब-ए-बारात में शामिल होने के आरोप में पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर (Bilaspur) जिले में लॉकडाउन (Lockdown) का उल्लंघन कर धार्मिक आयोजन में शामिल होने के आरोप में पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने आज यहां बताया कि रतनपुर में गुरुवार रात शब-ए-बारात (Shab-e-baraat) में शामिल होने के आरोप में पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लॉकडाउन के दौरान कुछ लोग शब-ए-बारात में एकत्र हुए हैं. सूचना के बाद क्षेत्र के लिए पुलिस दल रवाना किया गया. बाद में लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस महीने की आठ तारीख को राज्य के मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की थी कि कोरोना वायरस के कारण वे शब-ए-बारात के दौरान घर पर ही रहें तथा लॉकडाउन का पालन करें.

छत्तीसगढ़ प्रशासन पूरी तरह से ‘अलर्ट मोड’ पर है
बता दें कि छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला के ओडिशा से लगे सीमावर्ती गांव में एहतियात के तौर पर सतर्कता और बढ़ा दी गई है. दरअसल, ओडिशा के कालाहंडी जिले के छत्तीसगढ़ सीमा से सटे एक गांव में कोरोना का एक मरीज मिलने बाद छत्तीसगढ़ प्रशासन पूरी तरह से ‘अलर्ट मोड’ पर है. जानकारी के मुताबिक पीड़ित व्यक्ति छत्तीसगढ़ के देवभोग के कई लोगों के संपर्क में था, जिसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन अतिरिक्त सुरक्षा बरत रही है. बता दें कि देवभोग के अंतिम गांव से महज 12 किलोमीटर दूर ओडिशा के गांव में पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद छत्तीसगढ़ प्रशासन ने दोनों राज्यों की सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया है. सीमावर्ती गांव में बाहर से किसी भी व्यक्ति के आने-जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है.कड़ाई से पालन के निर्देश दिए गए हैं
फिलहाल,  पूरे क्षेत्र में लॉकडाउन की कड़ाई से पालन के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस द्वारा अतिरिक्त पेट्रोलिंग कर लोगों को घरों में रहने की सालाह दी जा रही है. गरियाबंद जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल ने न्यूज़ 18 से चर्चा करते हुए कहा कि सीमावर्ती गांव में जागरूकता अधिक से अधिक फैले इसके लिए लोगों को सतर्क रहने कहा जा रहा है. लोगों को किसी भी तरह से स्वास्थ्यगत समस्या होने पर स्वास्थ्य केंद्रों में संपर्क करें, इस बात के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की भी अपील की जा रही है. पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है. बेवजह घरों से बाहर निकलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

(इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें- 

योगी सरकार की बड़ी पहल, रिक्शा चालक समेत इन लोगों के अकाउंट में भेजे 1000 रुपए

मास्क के लिए खादी देने से UP के गांधी आश्रमों का इनकार, दूसरे विकल्प पर गौर

 

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 11, 2020, 6:53 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here