बिहार: कांग्रेस विधायक की गाड़ी से विदेशी शराब बरामद, चार कार्यकर्ता गिरफ्तार – Corona virus lockdown foreign liquor buxar congress mla sanjay tiwari bihar

  • कांग्रेस विधायक की गाड़ी में मिली विदेशी शराब
  • कांग्रेस विधायक ने जानकारी होने से किया मना

बिहार के बक्सर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां स्थानीय कांग्रेस विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी की गाड़ी से पुलिस ने आठ बोतल विदेशी शराब बरामद की है. इस मामले में पुलिस ने विधायक के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

मामला बक्सर के सिमरी इलाके का है. जहां पुलिस ने कांग्रेस विधायक की स्कॉर्पियो गाड़ी को जांच के लिए रोका तो उसमें विदेशी शराब बरामद की गई. कांग्रेस विधायक की गाड़ी पर बिहार विधानसभा का स्टीकर भी लगा हुआ था. जिस समय विधायक की गाड़ी से विदेशी शराब बरामद हुई, उस वक्त वह खुद गाड़ी में मौजूद नहीं थे. गाड़ी में उस वक्त विधायक के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

इस पूरे मामले में पुलिस ने कांग्रेस विधायक के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है. कांग्रेस विधायक संजय तिवारी की गाड़ी से शराब मिलने के मामले में पुलिस उनसे भी लगातार पूछताछ कर रही है. हालांकि, कांग्रेस विधायक ने इस पूरे मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि उनके कार्यकर्ता उनकी गाड़ी का इस्तेमाल इलाके में कोविड-19 महामारी के दौरान ग्रामीणों में राशन बांटने के लिए कर रहे थे.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

वहीं गाड़ी में शराब कहां से आई, इसको लेकर कांग्रेस विधायक ने किसी भी प्रकार की जानकारी होने से इनकार किया है. दरअसल, जिस स्कॉर्पियो गाड़ी से पुलिस ने शराब बरामद की है, वह कांग्रेस विधायक संजय तिवारी के नाम पर है. चौंकाने वाली बात यह है कि विधायक के कार्यकर्ता उनकी ही गाड़ी में शराब लेकर घूम रहे थे और इस बारे में उन्हें कोई भी जानकारी नहीं थी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here