बिहार: लॉकडाउन में घर पर कराया सामूहिक भोज, शिक्षा मंत्री के निजी सचिव गिरफ्तार – corona virus lockdown private secretary education minister bihar mass feast

देश में कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए लॉकडाउन लागू है. इस दौरान लोगों को अपने घरों में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालने करने के निर्देश दिए गए हैं. हालांकि ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जब उच्च पदों पर बैठे अधिकारी ही इन निर्देशों का पालने करते हुए नजर नहीं आए. अब लॉकडाउन के उल्लंघन मामले में बिहार में शिक्षा मंत्री के निजी सचिव को गिरफ्तार किया गया है.

बिहार के शिक्षा मंत्री के निजी सचिव पर आरोप है कि उन्होंने अपने घर में सामूहिक भोज का आयोजन किया था. इस मामले में बिहार के शिक्षा मंत्री के निजी सचिव सहित जहानाबाद के डीएसपी और बीडीओ, सीओ के खिलाफ डीजीपी ने एफआईआर का आदेश दिया है.

दरअसल, इन सभी पर लॉकडाउन के दौरान सामूहिक भोज में शामिल होने का आरोप है. शिक्षा मंत्री के निजी सचिव के घर पर सामूहिक भोज का आयोजन किया गया था. वहीं डीजीपी के आदेश पर मंत्री के निजी सचिव को गिरफ्तार कर लिया गया है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here