बीजापुर: छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के जवानों ने आपस में की गोलीबारी, 1 की मौत – Injured chhattisgarh armed force caf personnel lost his life in firing in camp in farsegarh

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शनिवार को एक बड़ी घटना सामने आई. यहां छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (सीएएफ) के जवानों ने किसी बात पर आपस में गोलीबारी कर दी. इस घटना में तीन जवान घायल हो गए जिनमें बाद में एक की मौत हो गई. बस्तर के आईजी पी. सुंदरराज ने कहा, घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, तीन जख्मी जवानों में दो की हालत गंभीर थी. शनिवार शाम 4 बजे फरसेगढ़ में सीएएफ कैंप में गोलीबारी की घटना हुई. जवानों में किसी बात को लेकर अनबन हुई थी. बात बढ़ते-बढ़ते गोलीबारी तक पहुंच गई और जवान आपस में ही भीड़ गए.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here