बुन्देलखंण्ड की जनता के लिये न्यूरोलॉजी से सम्बंधित जानकारी दी – Bundelkhand News


झाँसी के एक स्थानीय होटल में आई एम ए और महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज का संयुक्त रूप से एक सेमिनार आयोजित किया गया सेमिनार की अध्यक्षता कर रहे डॉ अरविंद कनकने ने बताया कि बुंदेलखंड में न्यूरोलॉजी संबंधित बीमारियों के बारे में जानकारी का भाव है जिस कारण सही से इलाज नहीं हो पाता है|

इन सब समस्याओं को देखते हुए झाँसी मेडिकल कॉलेज और आईएमए  ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया है जिसमें न्यूरोलॉजी संबंधित बीमारियों के बारे में विस्तृत चर्चा की जाएगी जगह-जगह से आए न्यूरोलॉजिस्ट इस बारे में जानकारी देंगे जिससे क्षेत्र की जनता को इलाज संबंधी लाभ मिलेगा बुंदेलखंड में रूढ़िवादिता और कई भ्रांतियां भी व्याप्त हैं इस मिथक को तोड़ने के लिए न्यूरोलॉजी विभाग में ज्यादा से ज्यादा काम करने की आवश्यकता है यह सेमिनार बुंदेलखंड की जनता के लिए लाभकारी साबित होगा।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here