बुन्देलखंण्ड राज्य बनाने की मांग को लेकर फिर उठी अबाज, कलेक्ट्रेट में प्रदशन कर सौपा ज्ञापन – Bundelkhand News


झाँसी-दोबारा सत्ता में आए हुए मोदी सरकार को लग-भग तीन माह से ज्यादा समय हो चुका हैं। लेकिन अभी तक बुन्देलखंड राज्य बनने की स्तिथि जस की तस बानी हुई हैं।लगातार बुंदेलखण्ड को राज्य बनाने की मांग को सरकार पूरा करने के लिए अभी तक कोई भी  कदम नहीं उठाया है। जिस कारण एक बार फिर बुन्देलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में बुन्देलखंड राज्य की मांग की लड़ाई शुरु हो गई है। 

झाँसी में बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर आज बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री को उनका 2014 में किया गया वायदा भी याद दिलाया गया। मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष भानु सहाय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को देते हुए कहा कि राज्य पुनर्गठन आयोग की रिपोर्ट 1956 में आ गई थी, लेकिन अभी तक उस रिपोर्ट का अनुपालन नहीं किया गया है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुंदेलखंड राज्य निर्माण के मुद्दे पर अपनी सैद्धांतिक सहमति दी थी। ज्ञापन में प्रधानमंत्री से मांग की गई कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल को 3 माह पूरे हो गए, लेकिन अभी तक बुंदेलखंड राज्य निर्माण की प्रक्रिया शुरू भी नहीं की गई है। ज्ञापन में अपेक्षा की गई है कि जिस तरह से केंद्र सरकार द्वारा पुराने वादों को पूरा किया जा रहा है, उसी तरह से बुंदेलखंड राज्य निर्माण की दिशा में भी कार्रवाई प्रारंभ की जाए।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here