बेटियों के साथ दुष्कर्म करने वालों को फांसी मिले: मुख्यमंत्री श्री चौहान


बेटियों के साथ दुष्कर्म करने वालों को फांसी मिले: मुख्यमंत्री श्री चौहान


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गुजरात के मुख्यमंत्री से की चर्चा 


भोपाल : गुरूवार, जनवरी 28, 2021, 21:50 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने झाबुआ ज़िले की निवासी एक बेटी के साथ गुजरात के मोरवी में हुई दरिंदगी की घटना को दुखद और घृणित बताया है। उन्होंने घटना के संदर्भ में बेटी के पिता से बात की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे उनके साथ हैं। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। अभी परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस घटना के संदर्भ में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रुपाणी से बात की और अपराधी को फांसी से कम सजा न हो, इस दिशा में कड़ी कार्यवाई करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने ऐसी दरिंदगी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के स्थाई निर्देश दिए हैं। इस संबंध में कानूनों को भी सख्त बनाने की पहल हुई है।


अशोक मनवानी

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here