बेमेतरा: मुंबई से लौटे मजदूर की क्वारंटाइन सेंटर में मौत, AIIMS भेजा गया सैंपल, migrant Worker returned from Mumbai died in Quarantine Center sample sent raipur AIIMS | bemetara – News in Hindi

जांच के लिए सैंपल भेज दिया गया है. (प्रतीकात्मक फोटो)

साजा बीएमओ एके वर्मा का कहना है कि मृतक बुधवार को मुंबई से आया हुआ था. फिर तबीयत खराब होने की सूचना पर एंबुलेंस भेजा गया था .

बेमेतरा. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बेमेतरा (Bemetara) जिले के एक क्वारंटाइन सेंटर में मजदूर की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि बुधवार को ये मजदूर महाराष्ट्र के मुंबई से बेमेतरा लौटा था. फिर उसे क्वारंटाइन (Quarantine center) कर दिया गया था. बुधवार रात इस मजदूर की मौत (Dead) हो गई. मजूदरों के मौत की खबर मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया. फौरन स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची. मृतक के साथ कुछ और लोगों का सैंपल ले लिया गया है. फिलहाल, रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

दरअसल, बेमेतरा के साजा ब्लॉक के सेमरिया क्वारंटाइन सेंटर में मजदूर की मौत होने से हड़कंप मच गया. मौके पर तत्काल स्वास्थ्य कर्मी पहुंचे लेकिन कोई क्वारंटाइन सेंटर के अंदर नहीं गया. बताया जा रहा है कि मौत के करीब 3 घंटे बाद स्वास्थ्य कर्मी अंदर पहुंचे. टीम ने मृतक और उसकी पत्नी का सैंपल लिया है. बताया जा रहा है कि मृतक बुधवार को ही क्वारंटाइन सेंटर में आया था. ये मजदूर मुंबई में काम कर रहा था. अपनी पत्नी और दो साथी के साथ राजनांदगांव के रास्ते बेमेतरा पहुंचा हुआ था.

खाली कराया गया

मजदूर की मौत के बाद हड़कंप मच गया. एहतियात के तौर पर पूरे क्वारंटाइन सेंटर को खाली करा दिया गया. सेंटर में मौजूद मजदूरों को देर रात करीब 2:00 बजे साजा के एक क्वारंटाइन सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है. प्रशासन की मानें तो एहतियात के तौर पर ऐसा किया गया है. फिलहाल मजदूर के मौत की असल वजह रिपोर्ट के आने के बाद ही साफ हो पाएगी.एम्स भेजा गया सैंपल

क्वारंटाइन सेंटर में मजदूर के मौत के मामसे में साजा बीएमओ  एके वर्मा का कहना है कि मृतक बुधवार को मुंबई से आया हुआ था. फिर तबीयत खराब होने की सूचना पर एंबुलेंस भेजा गया था लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई है. अभी उसका सैंपल लेकर जांच के लिए एम्स भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने का इंतजार है.

ये भी पढ़ें: 

Weather Update: Amphan Cyclone के असर से गिरा तापमान, तेज हवा के साथ हल्की बारिश के आसार 

 

रायपुर: महिला टीचर को ब्लैकमेल करना पड़ा महंगा, सलाखों के पीछे पहुंचे ‘मास्टरजी’

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए बेमेतरा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 21, 2020, 10:12 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here