शाजापुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आला उमरोद बेरछा रोड पर बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है हादसा आला उमरोद जोड़, बेरछा रोड पर हुई है दोनों युवक शाजापुर से अपने गृहग्राम लाहौरी की ओर जा रहे थे। पीड़ितों की पहचान मृतक मोहित सौराष्ट्रीय जबकि घायल शिवम सौराष्ट्रीय (निवासी लाहौरी), जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।पुलिस और स्थानीय कार्रवाईहादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए तत्परता दिखाई। ग्रामीणों की मदद से मृतक के शव और गंभीर रूप से घायल शिवम सौराष्ट्रीय को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर घायल का उपचार कर रहे हैं।


