छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी विधायक सहित राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने सेवा ज्योति प्रज्वलित कर यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव प्रसारण का भी आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने उनका मार्गदर्शन सुना।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देश और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश को विकास की नई दिशा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
‘सेवा ज्योति यात्रा’ के माध्यम से सेवा, विकास और जनकल्याण का संदेश आमजन तक पहुंचाया जा रहा है।इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं और लोगों ने ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के बाद सेवा ज्योति यात्रा को विधानसभा क्षेत्र में आगे बढ़ाया गया।बाइट, दिलीप अहिरवार राज्य मंत्री


