बॉयज लॉकर रूम मामले ने पकड़ा तूल, संज्ञान लेने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र – Bois locker room instagram chat group chief justice of india sharad arvind bobde letter supreme court

  • दिल्ली हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र
  • बॉयज लॉकर रूम केस में कार्रवाई की मांग

बॉयज लॉकर रूम केस पर स्वत: संज्ञान लेने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डीएन पटेल को दो वकीलों की तरफ से एक पत्र लिखा गया है. पत्र के जरिए इस मामले में सख्त कार्रवाई की बात कही गई है.

महिला वकील नीला गोखले और इलमा परीदी की तरफ से लिखे गए इस पत्र में दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को कहा गया है कि इस मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी बेहद जरूरी है, जिससे महिलाओं के खिलाफ इस तरह के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हो रहे अपराधों पर लगाम लग सके. साथ ही इसे करने वाले लोगों को एक सख्त संदेश मिले.

दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को लिखे पत्र में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर कुछ लड़कों के जरिए बॉयज लॉकर रूम के नाम से एक अकाउंट खोला गया और उसमें नाबालिग लड़कियों के रेप और गैंगरेप की योजना बनाई गई. स्कूल में पढ़ने वाले लड़कों का इस तरह का व्यवहार चौंकाने वाला तो है ही, साथ ही नाबालिग लड़कियों के लिए एक बहुत बड़ा खतरा भी था.

यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम के बैड बॉयज के लॉकर रूम का ताला खुला, ऐसे हुआ अश्लील हरकतों का भंडाफोड़

सीबीआई को लिखे पत्र में पोक्सो एक्ट और पोर्नोग्राफी एक्ट के तहत सोशल मीडिया पर बॉयज लॉकर रूम चलाने वाले लड़कों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. इस तरह की घटनाएं समाज में महिलाओं के प्रति बढ़ रही आपराधिक प्रवृति को भी दिखाती हैं.

पत्र में कहा गया है कि इस ग्रुप में से ही किसी लड़के ने गैंगरेप और रेप की योजना को लेकर की गई बातचीत के स्क्रीनशॉट को उन लड़कियों तक पहुंचा दिया, जिनके बारे में यह बात की गई थी. जब लड़कियां और उनके परिजनों ने इसकी शिकायत की तो उन्हें धमकी दी गई कि वह कहीं मुंह दिखाने लायक भी नहीं बचेगी. सोशल मीडिया पर उनको बदनाम कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: बॉयज लॉकर रूम का एडमिन गिरफ्तार, चैट ग्रुप के सदस्यों के नाम का किया खुलासा

पत्र में कहा गया है कि अगर इस मामले में सख्ती से लड़कों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो सोशल मीडिया पर इस तरह की घटनाएं और बढ़ेगी. साथ ही यह नाबालिक लड़कियों और महिलाओं के लिए भी बेहद खतरनाक साबित होगा.

एडमिन गिरफ्तार

बता दें कि बॉयज लॉकर रूम से जुड़े मामले में पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एडमिन रहे 12वीं कक्षा के छात्र को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि वह बालिग है. इस मामले में ग्रुप में शामिल 27 लड़कों की पुलिस ने पहचान भी कर ली है. जबकि 15 से पूछताछ भी की गई है और उनके फोन जप्त कर लिए गए हैं

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here