बॉलीवुड में कायम नेपोटिज्म, फ‍िर कैसा किया सर्वाइव? सुष्मिता ने दिया ये जवाब – A fan asked sushmita sen about how she survived nepotism in bollywood know actress answer tmov

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से नेपोटिज्म पर फिर से बहस छिड़ गई है. सुशांत की मौत के लिए नेपोटिज्म, बुलिंग पर सारा ठीकरा फोड़ा जा रहा है. कई सारे लोग अपने स्ट्रगल की कहानियों को पब्लिक कर रहे हैं. ऐसे में ट्विटर पर सवाल जवाब सेशन के दौरान एक फैन ने सुष्मिता से नेपोटिज्म पर सवाल पूछा.

नेपोटिज्म पर सुष्मिता सेन का जवाब

#AskAarya सेशन में एक फैन ने सुष्मिता सेन से पूछा- बॉलीवुड में नपोटिज्म के चलते आपने यहां पर कैसे सर्वाइव किया? शख्स के सवाल का जवाब देते हुए सुष्मिता सेन ने कहा- मैंने अपनी ऑडियंस पर ही फोकस किया. आप लोग. बतौर एक्टर मैं काम करना जारी रखूंगी जब तक आप लोग मुझे काम करते देखना चाहेंगे.#simpleenough #AskAarya

सुष्मिता सेन के इस जवाब को काफी पसंद किया जा रहा है. पिछले दिनों सुष्मिता सेन ने वेब सीरीज आर्या से डिजिटल वर्ल्ड में डेब्यू किया है. वेब सीरीज आर्या लोगों को इंप्रेस करने में कामयाब रही है. सुष्मिता सेन की एक्टिंग और कमबैक लोगों को पसंद आया. सुष्मिता की काफी तारीफ भी हो रही है. वे सीरीज में पावरफुल महिला के रोल में नजर आईं.

सोनू के बाद म्यूजिक माफिया पर भड़के अदनान सामी, उन्होंने खुद को भगवान घोषित कर दिया

केबीसी 12: फिर शुरू होगी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, हिस्सा लेने की है एक शर्त

सुष्मिता सेन के करियर की बात करें तो वे साल 2015 के बाद से बॉलीवुड से गायब रहीं. 2015 में आई उनकी फिल्म Nirbaak आई थी, जो कि बंगाली मूवी थी. इससे पहले वे 2010 में आई नो प्रॉब्लम में दिखी थीं. लंबे समय तक सिल्वर स्क्रीन से दूर रहने के बाद सुष्मिता ने 2020 में OTT प्लेटफॉर्म से कमबैक किया है. सुष्मिता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा खबरों में रहती हैं. वे मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here