भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री हरिओम त्रिपाठी पर एससी-एसटी एक्ट में केस, छत से पानी गिरने पर मारपीट और धमकी का आरोप

दतिया। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री हरिओम त्रिपाठी और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मारपीट, जातिगत गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। यह कार्रवाई भांडेर के टीवी टावर मोहल्ले में रहने वाले गजेंद्र सिंह बसोर (33) की शिकायत पर की गई है।टीआई बोलीं, जांच में लिया मामलाटीआई सपना शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर हरिओम त्रिपाठी और एक अन्य व्यक्ति, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है, के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 115(2), 351(2) और 3(5) तथा एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।पद की जानकारीपुलिस के अनुसार हरिओम त्रिपाठी भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में दूरसंचार समिति के सदस्य हैं।छत से पानी गिरने पर शुरू हुआ विवादपुलिस के अनुसार गजेंद्र सिंह मूल रूप से ग्राम बिरगुवां, जिला झांसी (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और वर्तमान में भांडेर के टीवी टावर मोहल्ले में रहता है। शिकायत के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 7 बजे वह हरिओम त्रिपाठी के घर के बाहर रास्ते से निकल रहा था। इसी दौरान छत से पानी उसके ऊपर गिर गया।गजेंद्र ने पानी देखकर डालने की बात कही।आरोप है कि इसके बाद छत से हरिओम त्रिपाठी और एक अन्य व्यक्ति ने उसे गालियां दीं।डंडे से मारपीट का आरोपगजेंद्र का आरोप है कि उसने जातिगत गालियां देने का विरोध किया तो दोनों व्यक्ति डंडे लेकर नीचे आए और उसके साथ मारपीट की। इससे उसके बाएं हाथ की कलाई और पीठ में चोट आई।बीच-बचाव करने वालों ने देखी घटनाशिकायत के अनुसार मौके पर पहुंचे डालचंद्र पांचाल और गोपाल मिश्रा ने बीच-बचाव किया और घटना देखी। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस में शिकायत करने पर उसे जान से खत्म करने की धमकी दी गई।एक आरोपी की पहचान बाकीपुलिस ने बताया कि मामले में नामजद एक व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान करने और मामले की जांच आगे बढ़ाने में जुटी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here