स्टारलिंक को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बता स्वदेशी जागरण मंच ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

छतरपुर। स्वदेशी जागरण मंच ने एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट और फोन सेवाओं को देश की आंतरिक सुरक्षा एवं संप्रभुता के लिए खतरा बताते हुए विरोध जताया। संगठन के जिला संयोजक योगेश अग्रवाल ने कहा कि विदेशी कंपनियों की बढ़ती दखलंदाजी राष्ट्रीय हितों को प्रभावित कर सकती है।योगेश अग्रवाल ने यूक्रेन सहित अन्य देशों के उदाहरण देते हुए विदेशी तकनीकी कंपनियों पर निर्भरता को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने आशंका जताई कि यदि ऐसी कंपनियों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं रहा, तो भविष्य में देश की सुरक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था के सामने चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं।उन्होंने विदेशी कंपनियों की तुलना ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी से करते हुए कहा कि भारत को अपने राष्ट्रीय हितों और संप्रभुता की रक्षा के लिए सतर्क रहने की आवश्यकता है। संगठन ने स्वदेशी उत्पादों एवं तकनीक को बढ़ावा देने और विदेशी कंपनियों के प्रवेश तथा उनकी सेवाओं पर उचित नियंत्रण की मांग उठाई।इस मुद्दे को लेकर स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर स्टारलिंक की सेवाओं से जुड़े सुरक्षा संबंधी पहलुओं पर विचार करने और देशहित में आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here