भाप्रसे के अधिकारियों की नवीन पद-स्थापना


भाप्रसे के अधिकारियों की नवीन पद-स्थापना


 


भोपाल : बुधवार, नवम्बर 11, 2020, 20:09 IST

राज्य शासन ने पाँच भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पद-स्थापना की है। श्री अभय कुमार वर्मा, अपर सचिव को कलेक्टर अशोकनगर, सुश्री प्रियंका दास, कलेक्टर जिला अशोकनगर को प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम, भोपाल, श्री विजय दत्ता कलेक्टर, दतिया को उप सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, श्री संजय कुमार, उप सचिव को कलेक्टर, दतिया और श्री मयंक अग्रवाल, उप सचिव को अपर कलेक्टर, जिला इंदौर पदस्थ किया है। सुश्री प्रियंका दास द्वारा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का कार्यभार ग्रहण करने पर श्रीमती प्रीति मैथिल अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी।


वीरेन्द्र सिंह गौर


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here