भाप्रसे के एक अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार, दो की नई पदस्थापनाएँ


भाप्रसे के एक अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार, दो की नई पदस्थापनाएँ


 


भोपाल : शुक्रवार, जून 5, 2020, 21:00 IST

राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपने के साथ-साथ 2 अन्य अधिकारियों की नवीन पदस्थापनाएँ की हैं।

श्री पंकज राग, प्रमुख सचिव संसदीय कार्य विभाग तथा खेल एवं युवा कल्याण को अपने वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से विशेष आयुक्त (समन्वय), मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।

सचिव, मध्यप्रदेश शासन श्री अजय सिंह गंगवार को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक स्थानापन्न रूप से सचिव, नगरीय विकास एवं आवास विभाग तथा श्री दिनेश जैन सचिव, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग, इंदौर तथा अपर कलेक्टर, जिला इंदौर (अतिरिक्त प्रभार) को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक स्थानापन्न रूप से कलेक्टर, जिला शाजापुर पदस्थ किया गया है।


नीरज शर्मा


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here