- कनाडा में कोरोना के करीब 50 हजार केस
- भारत में अब तक 900 से ज्यादा लोग मरे
कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ट्वीट करके बताया कि उन्होंने इस खतरनाक वायरस के बारे में कनाडा में अपने समकक्ष जस्टिन ट्रूडो से बात की है. पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने कनाडाई प्रधानमंत्री को कनाडा में रह रहे भारतीयों की अच्छे से देखभाल के लिए धन्यवाद दिया और महामारी से लड़ने के लिए कनाडा के साथ सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से गर्मजोशी से बात हुई. इन कठिन समय में कनाडा में भारतीय नागरिकों की देखभाल के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. महामारी से लड़ने के लिए भारत और कनाडा के बीच सहयोग और साझेदारी महत्वपूर्ण है, जिसमें चिकित्सा अनुसंधान और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन शामिल है.
Had a warm exchange with PM @JustinTrudeau. Thanked him for looking after Indian citizens in Canada in these difficult times. Collaboration and partnership between India and Canada is vital to fighting the pandemic including through medical research and supply chain management.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 28, 2020
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
कनाडा वैश्विक स्तर पर अग्रणी दवा कंपनियों का गढ़ है और यह अपने एडवांस चिकित्सा अनुसंधान के लिए भी जाना जाता है.
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…
कनाडा में अब तक कोरोना के संक्रमण के करीब 50,000 मामले हैं और करीब 2,800 लोगों की मौत हो चुकी है. तो वहीं भारत में 29 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं जिसमें करीब एक हजार लोगों की मौत हो चुकी है.
देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महामारी के दौर में दुनिया के कई देशों के प्रमुखों के साथ बात कर चुके हैं. दुनिया में इस समय कोरोना के 30 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं.
इससे पहले आज मंगलवार, मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ कोरोनो वायरस के रोकथाम को लेकर किए जा रहे प्रयासों की प्रगति पर चर्चा करने के बारे में ट्वीट किया, जिन्होंने संकट के समय में आवश्यक फार्मा आपूर्ति भेजने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया था.

