भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले पांचवे दिन भी किसानों का धरना प्रदर्शन जारी। – Bundelkhand News


एंकर:- मऊरानीपुर में आज पांचवें दिन भी किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है आज भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने जमकर धरना प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और आवास योजना में हुए जमकर भ्र्ष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच कराये जाने की मांग की है।

VO- मऊरानीपुर भारतीय किसान यूनियन तत्वाधान में ब्लॉक् परिसर में बुन्देलखण्ड अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार के नेतृत्व में किसानों द्वारा चलाया जा रहा धरना प्रदर्शन पांचवे दिन भी जारी रहा।इस मौके पर सैकड़ो किसानों ने ब्लॉक बंगरा व मऊरानीपुर में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जंगी प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की किसानों का कहना था कि भ्रष्टाचारियो को पकड़कर जेल भेजा जाए।प्रधानमंत्री ड्रीम योजना प्रधानमंत्री आवास योजना व स्वच्छ शौचालय जो गरीबो के लिए है इस योजना में भ्रष्टाचार ने लंबे पैर पसार लिए है

आलीशान बने मकान वाले अपात्रो को अधिकारियों की मिली भगत से इस योजना का लाभ दिया जा रहा है।किसानों ने मण्डलायुक्त झांसी से एक जांच कमेटी गठित कर दोनों ब्लॉकों में बने प्रधानमंत्री आवास व शौचलयो की जांच कराए जाने की मांग की है।

इस मौके पर लक्ष्मी प्रसाद कुशवाहा,ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर बनवाई जा रही सरकारी गौशालाओ के निर्माण में जमकर धांधली की जा रही है।गौशालाओ में आये दिन गाय मर रही है।इनकी देख रेख करने वाला कोई नही है।गांवो में बनाई गई गौशालाओ की जांच कराई जाए तथा गायो की दुर्दशा हेतु ठोस कदम उठाए जाएं।शिवनारायण सिंह ने कहा कि ब्लॉक में कार्यरत कर्मचारियों पर आरोप सिद्ध होने के बाद भी आरोपी कर्मचारी के विरुद्ध किसी प्रकार की कार्यवाही नही की गई।उन्होंने कहा क्षेत्र की उरदा मूंग की फ़सल पीली पड़ गई है ओर फसल नष्ट हो रही है।जिनका सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग की।धरना प्रदर्शन के दौरान नन्दराम,फूलाबाई,जयंती,चुन्नी,गुड्डी,गीता,फुलादेवी,शांति,बिहारी सिंह बैजनाथ पांचाल,प्यारेलाल,भगवानदास,सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here