भर्ती प्रक्रिया के तहत केरल पोस्टल सर्कल में कुल 1421 पदों और छत्तीसगढ़ पोस्टल सर्कल में 1137 पदों को भरा जाएगा. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर 07 अप्रैल 2021 तक अप्लाई कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 08 मार्च 2021ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख: 07 अप्रैल 2021
कुल पदों की संख्या
कुल 2558 पदों पर वैकेंसी निकली है
केरला सर्कल में GDS, ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) और डाक सेवक की पोस्ट पर कुल 1421 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं.
वर्ग अनुसार पदों की संख्या
यूआर: 784 पद
ईडब्ल्यूएस: 167 पद
ओबीसी: 297 पद
पीडब्ल्यूडी-ए: 11 पद
पीडब्ल्यूडी-बी: 22 पद
पीडब्ल्यूडी-सी: 19 पद
पीडब्ल्यूडी-डीई: 2 पद
SC: 105 पद
ST: 14 पद
छत्तीसगढ़ सर्कल में ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) और डाक सेवक की पोस्ट पर कुल 1137 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है.
वर्ग अनुसार पदों की संख्या
यूआर: 464 पद
ईडब्ल्यूएस: 124 पद
ओबीसी: 29 पद
पीडब्ल्यूडी-ए: 12 पद
पीडब्ल्यूडी-बी: 11 पद
पीडब्ल्यूडी-सी: 11 पद
पीडब्ल्यूडी-डीई: 11 पद
SC: 149 पद
ST: 326 पद
कुल वेतन
टीआरसीए स्लैब में 5 घंटे / स्तर 2 के लिए न्यूनतम टीआरसीए
BPM: 14,500 रुपए प्रतिमाह
एबीपीएम / डाक सेवक: 12,000 रुपए प्रतिमाह
टीआरसीए स्लैब में 4 घंटे / स्तर 1 के लिए न्यूनतम टीआरसीए
BPM: 12,000 रुपए प्रतिमाह
एबीपीएम / डाक सेवक: रु. 10,000 रुपए प्रतिमाह
शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा आयोजित गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेज में 10 वीं कक्षा में पास होना चाहिए. साथ ही उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा का ज्ञान होना भी जरूरी है. बेसिक कंप्यूटर का ज्ञान भी उपयुक्त पदों पर भर्ती के लिए आवश्यक है.
आयु सीमा
उपयुक्त पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
आवेदन शुल्क
यूआर / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस पुरुष / ट्रांस-मैन: 100 रुपए
सभी महिला / ट्रांस-महिला उम्मीदवार, सभी एससी / एसटी और सभी PwD उम्मीदवारों के लिए: कोई शुल्क नहीं लगेगा.
इन भर्तियों पर आवेदन करने के लिए यहां पर क्लिक करें
छत्तीसगढ़ सर्कल भर्ती नोटिफिकेशन के लिए यहां पर क्लिक करें
केरल सर्कल भर्ती नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें
सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/

